LPG Gas Shortage: 10 दिन में हालात सामान्य होंगे, मंत्री सुमित गोदारा का दावा; पैनिक बुकिंग से क्रैश हुआ था सर्वर
देशभर में LPG की किल्लत के बीच राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पैनिक बुकिंग के कारण सर्वर क्रैश हुआ था। अगले 10 दिनों में हालात सामान्य होने का दावा।
LPG Gas Shortage: 10 दिन में हालात सामान्य होंगे, मंत्री सुमित गोदारा का दावा
देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच राजस्थान सरकार ने स्थिति जल्द सामान्य होने का भरोसा दिलाया है। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि अगले 10 दिनों में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
एक खास बातचीत में मंत्री ने बताया कि शुरुआत के कुछ दिनों में लोगों द्वारा की गई पैनिक बुकिंग के कारण गैस वितरक कंपनियों का सर्वर क्रैश हो गया था। इससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई और कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पैनिक बुकिंग से क्रैश हुआ था सर्वर
मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि सर्वर समस्या का असर उन्हें खुद भी देखने को मिला। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खुद गैस सिलेंडर बुक करने का प्रयास किया तो शुरुआत में बुकिंग नहीं हो पाई, लेकिन कुछ घंटों बाद सिस्टम फिर से सामान्य हो गया और बुकिंग शुरू हो गई।
सिलेंडर की लाइव मॉनिटरिंग कर रहा विभाग
मंत्री ने बताया कि विभाग के अधिकारी गैस एजेंसियों पर जाकर इनकमिंग और आउटगोइंग सिलेंडरों की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी कृत्रिम कमी पैदा न हो।
कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की सख्त निगरानी के कारण कालाबाजारी करने वाले माफिया को कोई मौका नहीं मिल पा रहा है।
10 दिन में स्थिति सामान्य होने का दावा
सरकार का कहना है कि फिलहाल सप्लाई चेन को व्यवस्थित किया जा रहा है और अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। मंत्री सुमित गोदारा के अनुसार आने वाले 10 दिनों में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0