खाजूवाला: कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
खाजूवाला: कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज

खाजूवाला (बीकानेर), 4 जुलाई 2025: खाजूवाला में कृषि भूमि के स्वामित्व को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। जोधपुर निवासी यशवंत कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी पुश्तैनी भूमि को हड़पने के इरादे से चार लोगों ने मिलकर फर्जी वैयनामा तैयार करवाई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, यह विवाद 23 सितंबर 2022 से चल रहा था। यशवंत का कहना है कि उसके पिता द्वारा खरीदी गई भूमि को कागजों में हेराफेरी कर दूसरों के नाम दर्ज कराने की साजिश रची गई है।

शिकायतकर्ता ने रामस्वरूप पुत्र किशनराम, खजानाराम पुत्र हरीराम, कालूराम पुत्र लिछमणराम और दिलीप कुमार इन लोगों पर मामला दर्ज कराया है 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।