खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत

बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय किसान पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना गांव लिखमीसर उत्तरादा की रोही की है। मृतक की पहचान अशोक पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी सेरूणा के रूप में हुई है।

अशोक के चचेरे भाई लिछमणराम पुत्र फुसाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि सुबह करीब 10:30 बजे अशोक अपने खेत में कार्य कर रहा था, तभी अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गया।

परिजनों ने तुरंत उसे श्रीडूंगरगढ़ उप-जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सेरूणा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।