राजस्थान में BJP नेता गिरफ्तार! खेत में जा रही विवाहिता से चाकू की नोक पर किया था बलात्कार
राजस्थान में BJP नेता गिरफ्तार, खेत में जा रही विवाहिता से चाकू की नोंक पर किया था बलात्कार
Rajasthan : गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में 25 दिन पहले दर्ज हुए बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी और भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पुरखाराम कलबी पुत्र गंगदाराम कलबी, निवासी सिंधासवा हरनियान को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक सुखाराम विश्नोई के नेतृत्व में की गई।
पीड़िता ने 18 सितंबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि घटना के दिन उसका पति घर पर नहीं था और वह खेती के लिए दूसरे खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी के खेत से गुजरते समय झाड़ियों में छिपे पुरखाराम कलबी ने पहले से बनाई गई योजना के तहत उसे रोक लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन दबाव बनाते हुए विवाहिता से बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी के साथी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता ने बताया कि पुरखाराम उसे लगातार धमकाता रहा कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी कई दिनों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा और मानसिक रूप से परेशान करता रहा। बाद में उसने वीडियो वायरल भी कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुड़ामालानी पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले से जुड़े और खुलासे सामने आ सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0