बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में जमीन के कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर हड़पने का मामला सामने आया है। प्रार्थी भरत गौड़ पुत्र सतीश चंद्र गौड़ निवासी पवनपुरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि ज्योतिस्ना, गिरीश कुमार, वंदना गोस्वामी और अल्ताफ हुसैन ने मिलकर उनकी भूमि के फर्जी कागजात तैयार किए। आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और उसे आगे बेचने का प्रयास किया। पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी आरपीएस (प्रो) गौरव को बनाया गया है।
बीकानेर में जमीन हड़पने का खेल: फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने की कोशिश, 4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज