नोखा

जसरासर में चोरों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार

जसरासर (बीकानेर)। जसरासर थाना क्षेत्र के ग्राम काकड़ा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। प्रार्थी भंवरलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था, तब अज्ञात बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

 

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here