बीकानेर

बीकानेर में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ का एक्शन! 10 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नाकाबंदी के दौरान मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।

श्रीगंगानगर निवासी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 3DOL, रावला (जिला श्रीगंगानगर) निवासी राजवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इन अधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।

नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी

बीकानेर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त की सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here