बीकानेर

बीकानेर में नशे पर पुलिस का वार! 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08.61 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीम बक्स उर्फ छोटू (22) पुत्र अयूब अली, निवासी फत्तीपुरा, भुट्टो का बास, बीकानेर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here