लूणकरणसर

लूणकरणसर में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का प्रयास विफल, नाबालिग सहित तीन हिरासत में

लूणकरणसर: कस्बे के सूरतगढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लाखों रुपये चोरी करने का प्रयास लोगों की सतर्कता से विफल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक नाबालिग सहित तीन जनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सतपाल सोखल ने बताया कि वह कुछ देर के लिए पास स्थित अपने घर पानी पीने गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि एक नाबालिग गल्ले से नकदी निकालकर भाग रहा है। शोर मचाने पर नाबालिग ने रास्ते में रुपये फेंक दिए, लेकिन भागने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि बिना नंबर की एक कैम्पर गाड़ी में सवार दो युवक भी उसके साथ थे। संयोग से घटना के समय रेलवे फाटक बंद होने के कारण कैम्पर गाड़ी जाम में फंस गई। इस पर लोगों ने दोनों युवकों को भी पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग सहित तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here