लूणकरणसर

लूणकरणसर में खेत पर विवाद के बाद मारपीट, कुल्हाड़ी से चोट मारने का आरोप

लूणकरणसर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र की रोही किस्तुरिया में खेत पर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। रामनारायण पुत्र भगवानाराम जाट निवासी मालासर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 10 सितंबर की रात करीब 9:20 बजे कल्याण पुत्र रामसिंह बावरी निवासी जगदेववाला खेतों में शिकार करने की नीयत से घूम रहा था। उसे खेत से बाहर जाने के लिए कहने के बाद विवाद हुआ और आरोप है कि कल्याण के साथ पांच अन्य लोग मौके पर पहुंचे और रामनारायण से मारपीट की।

रिपोर्ट के अनुसार एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके हाथ और पैर पर चोट मारी, जबकि एक अन्य के पास बंदूक होने का आरोप लगाया गया है। घटना में रामनारायण के बाएं हाथ की अंगुली और बाएं पैर की पिंडली पर चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here