नोखा

नोखा में पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: देर रात फायरिंग, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर

नोखा में पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: देर रात फायरिंग, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर

नोखा न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से बाबूलाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गोली बाबूलाल जाट के पेट में लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत नोखा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

विवाद के बाद चली गोली

बताया जा रहा है कि देर रात परिवार के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की स्थिति बन गई। इसी दौरान चली गोली बाबूलाल जाट को लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह और नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घायल बाबूलाल जाट का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

नोखा न्यूज |

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here