ताजा अपडेट राजस्थान

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव का इंतजार खत्म! कोर्ट में सरकार ने बताया पूरा शेड्यूल, जानें कब होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव का इंतजार खत्म! कोर्ट में सरकार ने बताया पूरा शेड्यूल, जानें कब होगी वोटिंग

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से पंचायत और निकाय चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल अदालत के समक्ष पेश कर दिया।

सरकार की ओर से बताया गया कि 17 अगस्त 2026 को निकाय चुनाव की घोषणा की जाएगी, जबकि 23 सितंबर 2026 को पंचायत चुनाव की घोषणा होगी। पहले निकाय चुनाव कराए जाएंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव संपन्न होंगे।

ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक देगा रिपोर्ट

स्वायत्त शासन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने हाईकोर्ट को बताया कि 16 जुलाई के आदेश की पालना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग, ओबीसी आयोग, स्वायत्त शासन विभाग और पंचायतीराज विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग और पंचायतीराज विभाग 15 अगस्त तक एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

15 नवंबर तक पूरी हो सकती है चुनाव प्रक्रिया

सरकार ने अदालत को बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग 90 दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगा। यदि हाईकोर्ट इस प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी देता है, तो 15 नवंबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में मतदान और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि वह चुनाव की निश्चित तारीख जानना चाहता है। सरकार द्वारा प्रस्तुत शेड्यूल पर अब अदालत के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here