डूंगरगढ़

शराब के पैसे नहीं दिए तो दुकानदार पर टूटा कहर! दुकान में तोड़फोड़, गल्ले से ₹3 हजार लेकर फरार

शराब के पैसे नहीं दिए तो दुकानदार पर टूटा कहर! दुकान में तोड़फोड़, गल्ले से ₹3 हजार लेकर फरार

श्रीडूंगरगढ़: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के धनेरू गांव में शराब के लिए पैसे मांगने से इंकार करने पर एक दुकानदार के साथ अभद्रता, दुकान में तोड़फोड़, नकदी ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार धनेरू निवासी रमेश पुत्र सांवरमल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जून की शाम करीब 8:15 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पवन पुत्र ओमप्रकाश देराश्री तेज गति से वाहन लेकर दुकान के सामने पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

परिवादी का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान को आग लगाने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी दुकान के गल्ले से 3,000 रुपये निकालकर ले गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जाते समय आरोपी ने वाहन चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। परिवादी का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here