श्रीगंगानगर

Sri Ganganagar News: 81 ग्राम हेरोइन के साथ मामा-भांजा गिरफ्तार, गांव में बेचने की फिराक में थे तस्कर

Sri Ganganagar News: 81 ग्राम हेरोइन के साथ मामा-भांजा गिरफ्तार

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रावला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव 3 केएनडी में हेरोइन तस्करी कर रहे मामा-भांजा को गिरफ्तार किया है।

81.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हरदीप सिंह और जसविंद्र सिंह के पास से 81.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपी गांव में हेरोइन बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस को देखकर घबरा गए आरोपी

SHO बलवंत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जब गांव 3 केएनडी पहुंची, तो दोनों आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

रावला पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच घड़साना के SHO देवीलाल सहारण को सौंपी गई है।

पहले से दर्ज हैं कई केस

पुलिस के अनुसार, आरोपी जसविंद्र सिंह के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय रहा है।

परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अब आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो इस अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं।

सेंसिटिव क्षेत्र में पुलिस की सख्ती

SHO ने बताया कि गांव 6 केएनडी क्षेत्र नशे के मामलों को लेकर काफी संवेदनशील है। यहां पुलिस ने अस्थायी चौकी भी खोल रखी है, जिससे तस्करी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।

ठिकाने बदलकर करता था तस्करी

पुलिस के अनुसार, आरोपी जसविंद्र सिंह पुलिस की सख्ती के बावजूद ठिकाने बदलकर नशे का कारोबार कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here