ताजा अपडेट बीकानेर

Bikaner PBM अस्पताल में प्रसूताओं की हालत बिगड़ने का मामला: एक और महिला की मौत, किडनी फेल होने के बाद वेंटिलेटर पर थी भर्ती

Bikaner PBM अस्पताल में प्रसूताओं की हालत बिगड़ने का मामला: एक और महिला की मौत

Bikaner News । पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में एक और दुखद घटना सामने आई है। रविवार को उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शारदा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार डिलीवरी के बाद शारदा की हालत बिगड़ गई थी। जांच में उसकी किडनी प्रभावित होने की बात सामने आई थी। गंभीर स्थिति के चलते उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पिछले कई दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पहले भी हो चुकी है एक प्रसूता की मौत

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रीति नायक नाम की महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। डिलीवरी के बाद करीब छह महिलाओं की तबीयत खराब होने और उनके अंगों पर असर पड़ने का मामला सामने आया था।

इनमें से एक महिला स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है, जबकि अन्य महिलाओं का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। लगातार दूसरी मौत के बाद पूरे मामले को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अस्पताल प्रशासन पर उठ रहे सवाल

प्रसूताओं की लगातार बिगड़ती हालत और मौतों के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और सामाजिक संगठनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कांग्रेस ने उठाई जांच और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रसूताओं की मौत बेहद गंभीर विषय है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग भी की।

वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरे मामले में लगातार निगरानी और उपचार व्यवस्था की बात कही जा रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here