छतरगढ़ ताजा अपडेट

छत्तरगढ़ में बड़ा हादसा: थारूसर में पलटी यात्री बस, कई घायल, एक महिला गंभीर हालत में पीबीएम रेफर

छत्तरगढ़ में बड़ा हादसा: थारूसर में पलटी यात्री बस, कई घायल, एक महिला गंभीर हालत में पीबीएम रेफर

छत्तरगढ़: बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के थारूसर गांव में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार राववाला से रावतसर जा रही यात्री बस थारूसर गांव के अंदर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तुरंत पूगल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

महिला की हालत गंभीर, पीबीएम अस्पताल रेफर

दुर्घटना में रशीदा (45) पत्नी रमजान, निवासी थारूसर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा किया गया।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here