लूणकरणसर

Bikaner News: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी

लूणकरणसर के हंसेरा गांव में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

लूणकरणसर: थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का चालक और परिचालक (खलासी) केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

हादसे में चालक राणा और खलासी निर्मल सिंह पुत्र मेजर सिंह घायल हो गए। चालक राणा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि खलासी का उपचार जारी है।

दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार

हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here