पूगल। पूगल थाना क्षेत्र में लाखूसर गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर रविवार को स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर समाजसेवी सुरेश शर्मा लाखूसर सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान 47 जीजी, करणपुर निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
13 September 202603:41 PMलेखक: Mukesh Raika
पूगल में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो की मौके पर मौत

शेयर करें
संबंधित खबरें
पूगल में नहर से मिला सड़ी-गली हालत में अज्ञात शव, पुगल क्षेत्र में फैली सनसनी
पूगल में दुकान पर दुकानदार से मारपीट, 30 हजार रुपए छीनने का आरोप
पुगल में रात 2 बजे युवती लापता, ट्रैक्टर चालक पर साथ ले जाने का आरोप
पुगल में दो पेट्रोल पंपों पर चोरों का धावा, ₹1.48 लाख से ज्यादा की नकदी चोरी
सोलर प्लांट में जेसीबी ड्राइवर और सुपरवाइजर से मारपीट:सात नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू
