बीकानेर. ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांवों में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
इन स्थानों पर लगेंगे फॉलोअप शिविर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि शुक्रवार को निम्न स्थानों पर फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे—
- बीकानेर: दाऊदसर, डाण्डूसर
- लूणकरणसर: भीखनेरा, कांकड़वाला
- श्रीडूंगरगढ़: जैसलसर, इन्दपालसर, गुसांईसर
- कोलायत/हदां: खारी चारणान, गंगापुरा
- बज्जू: माणकासर
- पूगल: 2 पीबी
- छत्तरगढ़: कृष्णनगर
- खाजूवाला: कुण्डल
- नोखा: हिंयादेसर, हंसासर और साधासर
लंबित समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
प्रशासन के अनुसार इन फॉलोअप शिविरों में पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।