छतरगढ़

बीकानेर-छत्तरगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, चार गंभीर घायल

बीकानेर-छत्तरगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, चार गंभीर घायल

छत्तरगढ़। छत्तरगढ़-बीकानेर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाढ़िया फांटे के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोतीगढ़ से करीब पांच किलोमीटर आगे उस समय हुआ, जब बीकानेर की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चतुर्भुज सिंह परिहार पुत्र किशन सिंह परिहार को तत्काल छत्तरगढ़ राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल हनुमान राम निवासी आवा, हीरा राम प्रजापत, रफीक तेली निवासी आवा तथा असगर खां पुत्र मंजूर खां निवासी 9 की पुली, छत्तरगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान छत्तरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन भाटी, सत्तासर सरपंच बरकत अली, भैराराम सियाग तथा मोतीगढ़ निवासी समाजसेवी जीवन कोहरी ने निजी वाहनों से घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को छत्तरगढ़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here