ताजा अपडेट राजस्थान

भरतपुर में जाट समाज की हुंकार रैली आज: आरक्षण की मांग को लेकर जुटेंगे राजस्थान सहित 4 राज्यों के लोग

भरतपुर में जाट समाज की हुंकार रैली आज: आरक्षण की मांग को लेकर जुटेंगे राजस्थान सहित 4 राज्यों के लोग

भरतपुर। जाट समाज की ओर से भरतपुर में आज हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।

रैली का मुख्य मुद्दा भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र की आरक्षण सूची में शामिल करने की मांग है। इस कार्यक्रम में आरएलपी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल होंगे।

सैकड़ों समर्थकों के साथ रवाना हुए बेनीवाल

जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल सोमवार सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ भरतपुर के लिए रवाना हुए। खेड़ली मोड़ पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।

डीग में पुलिस से हुई बहस

रैली में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों की डीग में पुलिस से कहासुनी हो गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस उन्हें रोक रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग डीजे बजाते हुए आ रहे थे, जिन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा गया था, इसी बात को लेकर बहस हुई।

नुमाइश मैदान में होगी सभा

भरतपुर के नुमाइश मैदान में होने वाली इस रैली की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि लोगों को रैली में शामिल होने के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया था।

रैली में अलग-अलग राज्यों से जाट समाज के नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की हैं।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here