छतरगढ़

छतरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तरगढ़ (बीकानेर): बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत छतरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि गुरुवार, 23 जुलाई की रात पुलिस टीम इंदिरा गांधी नहर की 585 आरडी पुलिया के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सत्तासर गांव की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार सलमान पुत्र सामू खां एवं मजीद खां पुत्र जुम्मे खां, निवासी बांगड़सर, तहसील बज्जू, को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

इस कार्रवाई में 465 चौकी प्रभारी एसआई मोहनलाल, एएसआई राजेश, कांस्टेबल रामपाल, राजेंद्र, संदीप, चालक मंगल सिंह तथा कांस्टेबल पारस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here