ताजा अपडेट लूणकरणसर

बीकानेर: लूणकरणसर में छत से गिरकर घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

बीकानेर: लूणकरणसर में छत से गिरकर घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 42 वर्षीय शिक्षक की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील स्थित उतरादा बास निवासी चन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का पुत्र जयदीप सिंह (42) पुत्र मान सिंह लूणकरणसर के कालू रोड स्थित एक किराये के मकान में रहता था।

रिपोर्ट के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात करीब 4 बजे जयदीप सिंह छत पर बने बाथरूम में जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिजन उन्हें तत्काल लूणकरणसर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 31 जुलाई 2026 की रात उनकी मृत्यु हो गई।

लूणकरणसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here