डूंगरगढ़ ताजा अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने लाठी से पीटकर मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

श्रीडूंगरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने लाठी से पीटकर मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

श्रीडूंगरगढ़: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुत्र पर अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मृतका का पुत्र ओमप्रकाश स्वामी अपनी मां गीता देवी को गंभीर हालत में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला के सिर पर गंभीर चोटें थीं। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव, वृत्ताधिकारी निकेत पारीक पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम तथा एमओयू टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आया।

भाई पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका भाई रामनिवास एक ही परिसर में बने अलग-अलग मकानों में रहते हैं। आरोप है कि शनिवार रात रामनिवास ने घर में सो रही अपनी मां गीता देवी के सिर पर लाठी से वार किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का दावा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपी रामनिवास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने ओमप्रकाश की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन कर लिया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here