पूगल

पूगल में दुकान पर दुकानदार से मारपीट, 30 हजार रुपए छीनने का आरोप

पूगल में दुकान पर दुकानदार से मारपीट, 30 हजार रुपए छीनने का आरोप

पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के चक 5 पीबी में परचून की दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन युवकों पर एकराय होकर मारपीट करने, दुकान का सामान बिखेरने और जेब से रुपए निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में चक 6 पीबी निवासी राकेश पुत्र मनफूलराम जाट विश्नोई ने बताया कि वह चक 5 पीबी में परचून की दुकान करता है। रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सोनू पुत्र राधाराम निवासी 7 पीकेडी, संदीप पुत्र रिछपाल निवासी 5 पीकेडी और एक अन्य व्यक्ति कथित तौर पर एकराय होकर दुकान पर पहुंचे।

राकेश का आरोप है कि तीनों ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काउंटर पर रखा सामान भी बिखेर दिया गया। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसे दुकान से बाहर खींचकर ले गए और चौकी पर गिराकर भी उसके साथ मारपीट की।

परिवादी के अनुसार मारपीट के दौरान उसकी शर्ट की जेब में रखे करीब 30 हजार रुपए आरोपियों ने निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पूगल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर सोनू, संदीप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई गंगाराम द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here