Amazon Great Indian Festival 2025: स्मार्टफोन पर 40% और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट

Amazon Great Indian Festival 2025 13 सितंबर से शुरू, स्मार्टफोन पर 40% और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की बंपर छूट। बैंक ऑफर, कैशबैक और होम एंटरटेनमेंट अपग्रेड का मौका।

Sep 13, 2025 - 20:13
 0
Amazon Great Indian Festival 2025: स्मार्टफोन पर 40% और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट

Amazon Great Indian Festival 2025: बंपर डिस्काउंट, स्मार्टफोन पर 40% तक और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट

ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अमेजन का बहुप्रतीक्षित ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Great Indian Festival 2025) 13 सितंबर से ‘अर्ली डील्स’ के साथ शुरू हो रहा है। मुख्य सेल 23 सितंबर से होगी, जबकि प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। इस बार ग्राहकों के लिए सेल को और खास बनाने के लिए अमेजन ने एआई-पावर्ड शॉपिंग टूल्स, बेहतर डिलीवरी नेटवर्क और एंटरटेनमेंट ऑफर्स भी जोड़े हैं।

स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक भारी छूट

सेल में स्मार्टफोन पर 40% तक, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और किचन प्रोडक्ट्स पर 80% तक और टीवी व होम अप्लायंसेज पर 65% तक की छूट मिलेगी।

  • Amazon Fresh, Alexa डिवाइस, Fire TV और Kindle पर 50% तक डिस्काउंट।
  • OnePlus Nord CE4 सिर्फ ₹18,499 में उपलब्ध।
  • iQOO Z10 Lite 5G ₹10,998 में उपलब्ध।
  • लेटेस्ट विंडोज 11 लैपटॉप, एआई-इनेबल्ड पीसी और गेमिंग लैपटॉप पर 45% तक की छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई।

बैंक ऑफर और Amazon Pay का फायदा

खरीदारों के लिए खास बैंक ऑफर भी हैं:

  • एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
  • Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से अनलिमिटेड कैशबैक और अतिरिक्त 5% फायदा।
  • फ्लाइट बुकिंग पर 20%, होटल बुकिंग पर 45%, बस टिकट पर 17% तक छूट।

होम एंटरटेनमेंट और अपग्रेड का मौका

अगर आप इस फेस्टिव सीजन घर का एंटरटेनमेंट अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा मौका है। Amazon पर 500 से ज्यादा लेटेस्ट स्मार्ट टीवी- जिनमें QLED, Mini-LED और OLED 4K मॉडल शामिल हैं- अब तक की सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे। साथ ही ₹20,000 तक का कैशबैक और शानदार फेस्टिव डिस्काउंट भी मिलेगा।

कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीजन Amazon Great Indian Festival 2025 हर शॉपिंग लवर के लिए एक ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ साबित होने जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0