Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने ने मारी छलांग, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today 3 October 2025: दिवाली से पहले सोना 1,17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के ताज़ा गोल्ड-चांदी रेट।

Oct 3, 2025 - 09:53
 0
Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने ने मारी छलांग, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने ने मारी छलांग, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today, 3 October 2025: दिवाली और शादी सीजन से पहले सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज देशभर में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,17,000 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। अगर आप त्योहारी सीजन या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

सोने की लेटेस्ट कीमतें

इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार आज सोना 1,17,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 10 दिनों में सोना लगभग 7,000 रुपये महंगा हुआ है। 23 सितंबर को गोल्ड 1,14,360 रुपये पर था जबकि 15 सितंबर को पहली बार 1,10,000 रुपये का लेवल पार किया गया था।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड प्राइस

  • दिल्ली – ₹1,17,210 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई – ₹1,17,420 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता – ₹1,17,260 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई – ₹1,17,760 प्रति 10 ग्राम (सबसे ज्यादा)
  • बेंगलुरु – ₹1,17,510 प्रति 10 ग्राम

ग्लोबल मार्केट और MCX पर सोने का रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर फ्यूचर्स आज 1,17,558 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस $3,858 प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

चांदी के भाव

सोने के साथ-साथ चांदी भी तेजी पर है। आज चांदी का स्पॉट प्राइस ₹1,44,650 प्रति किलो पर पहुंच गया है। MCX पर दिसंबर फ्यूचर्स ₹1,44,566 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

गोल्ड-चांदी की कीमतें कई वजहों से बढ़ रही हैं:

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीद
  • US शटडाउन की खबरें
  • ग्लोबल गोल्ड डिमांड में बढ़ोतरी
  • भारत में त्योहार और शादियों का सीजन

गोल्ड न सिर्फ गहनों में बल्कि इन्वेस्टमेंट के लिए भी लोगों की पहली पसंद है। ऐसे में दिवाली से पहले इसके दाम और तेजी पकड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0